logo
back-arrow
श्री. धनाजी ढवळे
सोलापुर, महाराष्ट्र.
 
फसल का प्रकार : गन्ना
खेत का कुल क्षेत्रफल : 5 एकड़
display-image
श्री धनाजी भीमराव ढवळे परम्परागत रूप से एक किसान हैं। साइड इनकम के लिए उनके पास एक ट्रैक्टर और कुछ मवेशी भी हैं। वह हर साल अपनी 4-5 एकड़ ज़मीन पर गन्ने की फसल(ब्रीड 86032) की खेती करते हैं। वह हर दूसरे साल सितम्बर-अक्टूबर के दौरान गन्ने की खेती करते हैं। उनकी फसल को हुमनी नामक एक कीट के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। एक बार जब फसल 12 से 14 महीने की हो जाती तो हुमनी उसे संक्रमित कर देते और गन्ने का वज़न कम कर देते। वहीं भारी बारिश जड़ों के विकास को रोक देती थी।
श्री ढवळे ने अपने पिछले खेती के मौसम के दौरान नेटसर्फ द्वारा दिए गए बायोफिट प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।

उन्होंने बुवाई के शुरुआती चरण में उर्वरकों का अच्छी मात्रा में इस्तेमाल किया। उन्होंने शुरुआती 5 महीनों के लिए हर महीने ड्रिप इरीगेशन के माध्यम से बायोफिट NPK और बायोफिट SHET का भी इस्तेमाल किया। इससे मिट्टी की सेहत और गुणवत्ता में सुधार हुआ। फसलों ने अपने विकास के लिए मिट्टी से अधिकतम पोषक तत्व प्राप्त किए जिससे फसलें भारी बारिश के दौरान भी बहुत अच्छी तरह से टिकी रहीं।
बायोफिट प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के पहले और बाद में-
पिछली गन्ना फसल :
  • प्रति एकड़ लागत: रु. 65,000
  • औसत पैदावार: 67 टन प्रति एकड़
  • बिक्री दर: रु. 2,500 प्रति टन
  • कुल उत्पादन: रु. 1,67,500
  • प्रति एकड़ शुद्ध लाभ: रु. 1,02,500
बायोफिट के साथ गन्ना फसल :
  • प्रति एकड़ लागत: रु. 73,000
  • औसत पैदावार: 107 टन
  • बिक्री दर: रु. 2,500 प्रति क्विंटल
  • कुल उत्पादन: रु. 2,67,500
  • प्रति एकड़ शुद्ध लाभ: रु. 1,94,500
उन्होंने 15 से 20 दिनों के अंतराल पर 4 बार बायोफिट स्टिमरिच, बायो-99 और बायोफिट SHET के मिश्रण का छिड़काव किया। इससे उन्हें फसलों के विकास में मदद मिली, इसने हर गन्ने की लम्बाई बढ़ा दी। उनकी समस्त कोशिशों और बायोफिट प्रोडक्ट्स के परिणामस्वरूप, उन्हें 1 एकड़ में 107 टन की पैदावार हासिल हुई।