श्री तुषार श्रीराम चौधरी पिछले 20 वर्षों से सक्रीय रूप से खेती कर रहे हैं। वहीं पिछले 10 वर्षों से वे नागपुर नारंगी की खेती कर रहे हैं। उनके पास उनकी 6 एकड़ ज़मीन में नारंगी के करीब 650 पेड़ हैं। वह हर साल प्रति एकड़ करीब 65,000 रुपये खर्च करते हैं। फलों के गिरने और कलियों के जलने के रोग से उन्हें काफी खर्च करना पड़ता था। साथ ही, लम्बे समय तक जैविक खाद उपलब्ध नहीं होने से उन्हें रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल करना शुरू करना पड़ा। इसलिए, लागत और बढ़ गई।