logo
back-arrow
श्री. विक्रम निकम
सातारा, महाराष्ट्र.
 
फसल का प्रकार : अदरक
खेत का कुल क्षेत्रफल : 12 एकड़
display-image
श्री.विक्रम महादेव निकम पिछले 8 से 10 सालों से अदरक की खेती कर रहे हैं। हालाँकि फफूंद के संक्रमण और इस तरह की दूसरी बीमारियों से फसल के प्रभावित होने के बाद उनकी अधिकतर कोशिशें सुधार के लिए किए जा रहे उपायों में बेकार हो गई। यह संक्रमण फसलों की गुणवत्ता को प्रभावित कर उनके विकास की गति को धीमा कर देते थे। अदरक की जड़ आधी सड़ी हुई दिखाई देती थीं, इसलिए बाज़ार में कम कीमत पर बिकती थीं।
श्री.निकम द्वारा प्रोडक्ट्स की बायोफिट रेंज का इस्तेमाल शुरू करने के बाद, उन्होंने शुरुआत में बायोफिट स्टिमरिच और बायोफिट व्रैप-अप में अदरक के बीजों के अंकुरण की प्रक्रिया शुरू की। इससे पौधों को निर्धारित समय से 5 से 6 दिन पहले ही बढ़ने में मदद मिली। उन्होंने प्रत्येक 20 से 25 दिनों में बायोफिट स्टिमरिच, बायो-99 और इन्टैक्ट का भी छिड़काव किया। इससे उन्हें फसलों की सेहतमंद वृद्धि पाने में मदद मिली।

उनके पास बहुत सारी शाखाएँ थीं जो अदरक की जड़ों को पोषण देती थीं। उन्होंने फफूंद के संक्रमण को रोकने के लिए ड्रिप इरीगेशन के ज़रिये बायोफिट व्रैप-अप का इस्तेमाल किया। इसने जड़ों को सड़न लगने से रोका, जैसे कि पहले लग जाया करती थी।
बायोफिट प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के पहले और बाद में-
पिछली अदरक की खेती:
  • प्रति एकड़ लागत: रु. 1,50,000
  • औसत पैदावार: 125 क्विंटल
  • बिक्री दर: रु. 2,600 प्रति क्विंटल
  • प्रति एकड़ शुद्ध लाभ: रु. 1,75,000
  • मिट्टी की स्थिति: कठोर
बायोफिट के साथ अदरक की खेती:
  • प्रति एकड़ लागत: रु. 1,70,000
  • औसत पैदावार: 180 क्विंटल
  • बिक्री दर: रु. 2,650 प्रति क्विंटल
  • प्रति एकड़ शुद्ध लाभ: रु. 3,10,000
  • मिट्टी की स्थिति: सरस
उन्होंने फसल के शुरुआती चरणों में 3 बार ड्रिप इरीगेशन के माध्यम से बायोफिट NPK और बायोफिट SHET का भी इस्तेमाल किया था। इससे उन्हें एक सरस मिट्टी पाने में और फसल के सेहतमंद विकास में मदद मिली।

श्री.निकम बायोफिट प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर पूरी तरह लाभान्वित हुए।