logo
back-arrow
श्री.ज़ाहिर अब्बास मंडल
बांकुरा, पश्चिम बंगाल.
 
मछली का प्रकार : रोहू, मृगल कार्प और कतला
मछली पालन की कुल जगह: 150 एकड़
display-image
श्री ज़ाहिर अब्बास मंडल ने पिछले 2 महीनों से अपने एक्वाकल्चर प्रैक्टिस(मछली पालन के व्यवसाय) में बायोफिट एक्वा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू किया। उन्होंने रोहू (लाबिओरोहिता), मृगल कार्प और कतला मछलियों की खेती के लिए 15 दिनों के अंतराल से 3 बार प्रति एकड़ तालाब में 1 किलोग्राम की खुराक के साथ बायोफिट एक्वा क्लियर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। उन्होंने 2 बार 1 लीटर प्रति एकड़ की खुराक के साथ बायोफिट एक्वा कल्चर प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल किया। इसके साथ-साथ उन्होंने 10 ग्राम प्रति 1 किलो की खुराक के साथ मछलियों के भोजन के साथ बायोफिट एक्वा फीड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया। मछली पालन के लिए बायोफिट एक्वा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से उन्हें बहुत ज़्यादा फ़ायदा हुआ है।
एक्वा क्लियर ने पानी में अमोनिया पदार्थों को कम करने के साथ ही ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने में मदद की। इसने तालाब के पानी की भौतिक विशेषताओं में भी सुधार किया। एक्वा कल्चर ने पानी में कीचड़/मैलेपन की समस्या को कम किया और उसमें बायोलॉजिकल कंपोनेंट्स के अपघटन में भी मदद की। इसने मछलियों के मेटाबोलिज्म/चयापचय में सुधार किया। एक्वा फीड ने मछलियों में प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिंस की पोषण संबंधी कमियों को दूर करने में मदद की। इसने मछलियों के वज़न में सुधार किया और उनकी मृत्यु दर को नियंत्रित किया। परिणामस्वरूप श्री मंडल ने 2 महीनों के भीतर अपने मछली पालन में एक बड़ा फ़ायदा देखा।
बायोफिट प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के पहले और बाद में-
जलीय खेती/मछली पालन पहले:
  • प्रति एकड़ लागत: रु. 10,000 - रु. 12,000
  • औसत पैदावार: 2 से 2.5 क्विंटल
  • बिक्री दर: रु. 100-120 प्रति किलो
  • प्रति एकड़ शुद्ध लाभ: रु. 10,000 - रु. 18,000
बायोफिट के साथ मछली पालन:
  • प्रति एकड़ लागत: रु. 6,000 - रु. 7,000
  • औसत पैदावार: 4.5 से 5 क्विंटल
  • बिक्री दर: रु. 150-170 प्रति किलो
  • प्रति एकड़ शुद्ध लाभ: रु. 61,000 - रु. 78,000
उनकी सबसे बड़ी समस्याओं में से एक मछलियों की मृत्यु दर की समस्या को दूर कर लिया गया था। एंटीबायोटिक्स और सिंथेटिक रासायनिक दवाओं पर उनका खर्च नियंत्रण में था। श्री मंडल ने पहले के समय की तुलना में पिछले 2 महीनों में मछलियों का ज़्यादा उत्पादन किया। उनके लिए बायोफिट एक्वा प्रोडक्ट बेहद संतोषजनक है।