logo
back-arrow
श्री. देवीदास वानखेड़े
बुलढाणा, महाराष्ट्र.
 
फसल का प्रकार : संतरा
खेत का कुल क्षेत्रफल : 60 एकड़
display-image
श्री देवीदास सुखदेव वानखेड़े ने अपनी 60 एकड़ की कुल भूमि में से 38 एकड़ पर संतरे की फसल लगाई है। उन्होंने जुलाई 2018 में अपने संतरे की फसल पर नेटसर्फ के बायोफिट प्रोडक्ट्स का उपयोग करना शुरू किया। उन्होंने सबसे पहले अपनी 4 एकड़ की ज़मीन पर 800 नए पौधे लगाए और उन पर बायोफिट प्रोडक्ट्स का उपयोग करना शुरू किया।
जब उन्होंने ड्रेंचिंग के माध्यम से बायोफिट SHET और बायोफिट स्टिमरिच का इस्तेमाल किया तो उन्हें आश्चर्यजनक परिणाम मिले। इसके बाद उन्होंने स्प्रे के ज़रिये बायोफिट स्टिमरिच, बायोफिट व्रैपअप, बायोफिट इन्टैक्ट, बायो-99 प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल किया। इन सबका उन्हें अच्छा परिणाम मिला। खेती पर उनका खर्च घटकर आधा रह गया। 2 साल पुराने पौधों की वृद्धि 4 साल पुराने पौधों की तरह थी। पौधों पर अधिक संख्या में मोटे पत्ते देखे गए। पौधों की उंचाई बढ़ रही थी। उनका तना चौड़ा था और उसके टुकड़े चमकते हुए दिख रहे थे।
बायोफिट प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के पहले और बाद में-
संतरे की पुरानी फसल:
  • प्रति एकड़ पर लागत: रु. 42,000
  • औसत पैदावार: 7.5 टन
  • बिक्री दर: रु. 22 प्रति किलो
  • प्रति एकड़ शुद्ध लाभ: रु. 1,23,000
  • कुल उपज उत्पादन: रु. 1,65,000
संतरे की बायोफिट फसल:
  • प्रति एकड़ पर लागत: रु. 48,000
  • औसत पैदावार: 9 टन
  • बिक्री दर: रु. 26 प्रति किलो
  • प्रति एकड़ शुद्ध लाभ: रु. 1,86,000
  • कुल उपज उत्पादन: रु. 2,34,000
फलों के गिरने की दर कम हुई और स्वस्थ फलों की संख्या में वृद्धि हुई। फलों की गुणवत्ता में सुधार हुआ। फलों में चमक थी और वे अकार में बड़े थे। वे रसदार और स्वाद में अधिक मीठे थे। चूँकि श्री वानखेड़े को कम लागत में बेहतर परिणाम मिलने लगे हैं, इसलिए उन्होंने अब अपने पूरे खेत में बायोफिट प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है।